Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

‘बैटल ऑफ गलवान’ में शहीद कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे सलमान खान

फिल्म की कहानी 2020 में गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के वीर कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

09 Jul 2025

‘बैटल ऑफ गलवान’ में शहीद कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संभाली है, जो न सिर्फ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म की कहानी 2020 में गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के वीर कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

सलमान ने अपनी दाढ़ी-मूंछ साफ करवा ली है और बाल भी छोटे कर लिए हैं, जिससे उनका लुक एक सख्त और अनुशासित फौजी जैसा नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वजन भी कम किया है, ताकि किरदार की शारीरिक बनावट के करीब पहुंच सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस रोल के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने शराब से दूरी बना ली है और नियमित रूप से वर्कआउट कर रहे हैं, ताकि कर्नल संतोष बाबू की गरिमा और मजबूती को पर्दे पर सही तरीके से उतारा जा सके।

रोल की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी डाइट पूरी तरह से हेल्दी और सादा बना ली है। सलमान इन दिनों सिर्फ घर का बना खाना ही खा रहे हैं, जिसमें हरी सब्जियां और लीन प्रोटीन शामिल हैं। उन्होंने सभी रिफाइंड कार्ब्स से दूरी बना ली है और हर दिन सिर्फ एक चम्मच चावल तक सीमित रह गए हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी मशहूर किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस-3' के एक अध्याय से प्रेरित है, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। इस फिल्म के लिए सलमान की यह समर्पण भावना उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बनाने की ओर इशारा करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘बैटल ऑफ गलवान’ में शहीद कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएं
फिल्म की कहानी 2020 में गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के वीर कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News